स्काउट एंड गाइड के केडर हर डब्बे के यात्रियों तक पहुंचाएंगे पानी

स्काउट एंड गाइड के केडर हर डब्बे के यात्रियों तक पहुंचाएंगे पानी
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:
 बोकारो स्टेशन में स्टेशन मैनेजर संतोष कुमार नयक की उपस्थिति में मंगलवार को स्काउट एंड गाइड बोकारो की ओर से प्लेटफार्म पर यात्रियों के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई। स्टेशन प्रबंधक संतोष कुमार नायक ने कहा कि मौसम की गर्माहट को देखते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रेलवे के स्कॉट एंड गइडन के द्वारा रेलवे यात्रियों तक पानी सर्विस पहुंचने की सुविधा आरंभ की गई। दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा एस्कॉर्ट एंड गाइड के शिवाजी और लक्ष्मीबाई ग्रुप के समूह माध्यम से इस व्यवस्था का इंतजाम किया गया। ताकि ट्रेन में सवार यात्रियों को प्लेटफार्म में उतरने की नौबत ना आए।
स्टेशन प्रबंधक संतोष कुमार नायक ने कहा कि गर्मी के दौरान लंबी दूरी के यात्रियों को पेयजल की कमी का सबसे दयनीय पल गुजारना पड़ता है‌। खासकर वैसे यात्री जो जनरल बोगी या स्लीपर में सफर करते है। मध्य और निम्न मध्यम वर्ग के लोगों को ध्यान रखते हुए रेलवे के स्काउट एंड गाइड द्वारा इस प्रकार के यात्री सुविधा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *