बोकारो में डीएसपी स्तर पर बड़ा फेरबदल, नए अधिकारियों ने संभालेंगे जिम्मेदारी

बोकारो में डीएसपी स्तर पर बड़ा फेरबदल, नए अधिकारियों ने संभालेंगे जिम्मेदारी
इस खबर को शेयर करें...

 

Bokaro:

राज्यभर में डीएसपी स्तर के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले के तहत बोकारो जिले में भी व्यापक बदलाव किया गया है। जिले सभी पुलिस उपाधीक्षकों का स्थानांतरण करते हुए नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने को लेकर विभाग द्वारा सूची जारी की गई है।
जारी आदेश के अनुसार, पुलिस मुख्यालय झारखंड में पदस्थापित पवन कुमार को बोकारो में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) बनाया गया है। वहीं, परिवीक्षाधीन डीएसपी राजीव रंजन को बोकारो नगर पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। अजय प्रसाद को यातायात डीएसपी, राम प्रवेश कुमार को सीसीआर डीएसपी तथा रविन्द्र कुमार सिंह को बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है।
दूसरी ओर, बोकारो में कार्यरत कई अधिकारियों का भी अन्य स्थानों पर तबादला किया गया है। अनिमेष कुमार गुप्ता को पुलिस मुख्यालय झारखंड भेजा गया है, जबकि आलोक रंजन को रामगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। शकील आबिद शम्स को लेस्लीगंज में डीएसपी, प्रवीण कुमार सिंह को हजारीबाग में डीएसपी तथा विद्या शंकर को विशेष शाखा, झारखंड में स्थानांतरित किया गया है।
इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद बोकारो पुलिस महकमे में नई टीम के साथ कामकाज की शुरुआत होगी, जिससे कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *