ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बोकारो बंद, करोड़ों का कारोबार ठप

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बोकारो बंद, करोड़ों का कारोबार ठप
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:
बोकारो में बुधवार को दवा दुकानदारों ने ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। बोकारो जिला केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर करीब 980 मेडिकल स्टोर बंद रहे, जिससे शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक दवा आपूर्ति प्रभावित हुई।
दुकानदारों का कहना है कि ऑनलाइन कंपनियां भारी छूट देकर स्थानीय मेडिकल स्टोर के कारोबार को नुकसान पहुंचा रही हैं। साथ ही बिना पर्याप्त जांच के दवाओं की डिलीवरी से मरीजों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
इस बंदी से जिले में रोजाना होने वाले 5 से 7 करोड़ रुपये के दवा कारोबार पर असर पड़ा। हालांकि, आपात स्थिति को देखते हुए कुछ जगहों पर जरूरी दवाओं की सीमित व्यवस्था जारी रही।
व्यापारियों ने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियम लागू करने और स्थानीय दुकानदारों के हितों की रक्षा करने की मांग की।

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *