सत्यापन के नाम पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल — जांच की मांग तेज

सत्यापन के नाम पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल — जांच की मांग तेज
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत सत्यापन के नाम पर अवैध वसूली का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि वायरल वीडियो सही है या गलत यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

चास प्रखंड के चौफांद बस्ती (पोस्ट–बैधमारा) में लाभुकों से प्रति व्यक्ति ₹200 वसूले जाने का आरोप लगाया जा रहा है। वायरल वीडियो में कथित रूप से पैसे लेते हुए दृश्य दिखाई देने के बाद मामला और गंभीर हो गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि योजना का लाभ दिलाने के नाम पर जबरन वसूली की जा रही है। आरोपों में “सीमा मैडम” नामक कर्मी का नाम सामने आ रहा है। वीडियो में एक महिला को पैसे लेते हुए और पास में खड़ी दूसरी महिला को हाथ के पंखे से हवा करते हुए भी देखा जा रहा है, जिससे पूरे प्रकरण पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से वायरल वीडियो के आधार पर तत्काल जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *