मधुकरपुर में तालाब जीर्णोद्धार का शिलान्यास
Bokaro:
गुरुवार को कसमार प्रखंड क्षेत्र में पूर्व विधायक बबिता देवी ने विभिन्न विकास योजनाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने मधुकरपुर स्थित ठकुरानी सरकारी तालाब के जीर्णोद्धार कार्य के साथ-साथ बरईकला पंचायत के हरिजन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शेड निर्माण, बरईकला मदरसा के पास शौचालय निर्माण तथा पोंडा पंचायत के कमलापुर मदरसा के समीप शौचालय निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर बबिता देवी ने कहा कि तालाबों के जीर्णोद्धार से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को सिंचाई में सहूलियत होगी। उन्होंने बताया कि सरकार और जनप्रतिनिधियों के प्रयास से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाएं तेजी से लागू की जा रही हैं। तालाब के पुनर्निर्माण से जहां ग्रामीणों को जल संकट से राहत मिलेगी, वहीं खेती-किसानी को भी मजबूती मिलेगी।
उन्होंने आगे कहा कि शौचालय निर्माण से बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिलेगा, जिससे उनकी पढ़ाई पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री के आप्त सचिव उमेश कुमार महतो सहित नागेश्वर चौधरी, रमेश वर्मा, राम कुमार महतो, ब्रजेश महतो, संजय महतो, बिनोद महतो, जगदीश महतो, पानू महतो, नारायण महतो, सहदेव महतो, तुलसी महतो, शंकर महतो, पिंटू महतो, मिथुन कुमार समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

![]()