कसमार में भाकपा माले का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

कसमार में भाकपा माले का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
इस खबर को शेयर करें...

 

Bokaro:
गुरुवार को कसमार में भाकपा माले द्वारा बोकारो जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक पोलित ब्यूरो सदस्य जनार्दन प्रसाद रहे। इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हालात, विशेषकर ईरान-अमेरिका तनाव और उसके भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव का जिक्र करते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतें आम लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी हैं। उन्होंने जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की जरूरत बतायी।
शिविर में जिला सचिव देवदीप सिंह दिवाकर, राज्य कमेटी सदस्य भुवनेश्वर केवट, जेएन प्रसाद, शकुर अंसारी, दिलीप तिवारी सहित कई नेता उपस्थित रहे। जिला सचिव दिवाकर ने संगठन के विस्तार और गांव-गांव तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ गई है।
प्रखंड सचिव शकुर अंसारी ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में तीन महिला प्रतिनिधियों सहित कुल 32 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर राजू महतो, युगल किशोर करमाली, रेहान अंसारी समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *