अवैध खनन के विरोध में आजसू नेता पर हमला व गिरफ्तारी के खिलाफ पुतला दहन

अवैध खनन के विरोध में आजसू नेता पर हमला व गिरफ्तारी के खिलाफ पुतला दहन
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:
धनबाद में आजसू नेता रजनी रवानी पर हुए हमले और उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने के विरोध में गुरुवार को आजसू पार्टी ने बोकारो जिला मुख्यालय के समक्ष राज्य सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि धनबाद में अवैध कोयला माफियाओं का बोलबाला है और इनके खिलाफ आवाज उठाने वाले नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि रजनी रवानी पर हमला कराने के बाद उन्हें ही झूठे मामले में फंसाकर गिरफ्तार किया गया, जो बेहद निंदनीय है। पार्टी नेताओं ने इसे लोकतंत्र और जनआवाज़ पर सीधा हमला बताया।
आजसू ने कहा कि इस घटना के विरोध में पूरे झारखंड के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जा रहा है और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। कार्यक्रम में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *