रेलवे ट्रैक पर तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, एक की पहचान हुई
Bokaro:
जिले के राधानगर पंचायत अंतर्गत लावाटांड़ इलाके में रेलवे ट्रैक के पास तीन युवकों के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह स्थान बोकारो रेलवे स्टेशन से करीब 8–9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सूचना मिलते ही जीआरपी बोकारो की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मौके से मिले दस्तावेजों के आधार पर एक मृतक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में की गई है, जो गोमिया प्रखंड के मडवाडीह (टीकाहारा, बरकी पुनु) गांव निवासी सूरजलाल सोरेन का पुत्र बताया जा रहा है। वहीं अन्य दो युवकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। दूसरे युवक का नाम दीपक सोरेन बताया जाता है।
घटनास्थल के पास से पुलिस ने JH 09AY 2139 नंबर की एक मोटरसाइकिल तथा दो मोबाइल फोन भी बरामद की है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि तीनों युवक ट्रेन की चपेट में आ गए, हालांकि घटना की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
पुलिस ने तीनों शवों को जीआरपी थाना में है, परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रही है, ताकि आगे की कार्रवाई अपेक्षानुरूप हो सके।


