बीडीओ ने सिलाई/कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro:
पेटरवार प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अंगवाली उत्तरी में प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजनांतर्गत रियल स्कॉलर सोसाइटी, बोकारो द्वारा संचालित फैशन डिजाइनिंग प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया. प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो ने प्रशिक्षण ले रही युवतियों व महिलाओं से केंद्र द्वारा दिये जा रहे प्रशिक्षण और सुविधाओं की जानकारी ली. बीडीओ संतोष कुमार महतो ने केंद्र की पुस्तिका में अंकित अबतक की तैयार फैशन/डिजाइनिंग विभिन्न वस्त्रों का भी अवलोकन किया. मौके पर बीडीओ के साथ प्रशिक्षिका सुशीला देवी, विभागीय सुपरवाइजर अप्पू प्रजापति, अंगवाली उतरी की मुखिया धर्मेंद्र कपरदार भी उपस्थित थे.

