भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए राहत: रेलवे स्काउट्स एंड गाइड्स की सराहनीय पहल
Bokaro:
भीषण गर्मी के बीच पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बोकारो रेलवे स्काउट्स एंड गाइड्स द्वारा “ग्रीन फिन प्रोजेक्ट” के तहत एक सराहनीय पहल की गई। कार्यक्रम का संचालन रानी एवं सुशील के नेतृत्व में रविवार को किया गया।
इस दौरान बच्चों ने करीब 30 खाली नारियल के खोल एकत्र कर उन्हें प्राकृतिक घोंसले के रूप में तैयार किया। साथ ही पक्षियों के लिए पेयजल की व्यवस्था भी की गई और इन घोंसलों को पेड़ों पर टांगा गया। नारियल के खोल से बने ये घोंसले प्राकृतिक रूप से पक्षियों को ठंडक और सुरक्षित आश्रय प्रदान करते हैं।
इसके अलावा घरों के छज्जों में भी गौरैया संरक्षण के लिए घोंसले लगाए गए, जिससे लुप्त होती प्रजातियों को बचाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में रेलवे स्काउट्स एंड गाइड्स के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाई। इस मौके पर गाइड लीडर रीना बर्नवाल, गाइड मुखर्जी, संजीव अधिकारी, गुप्ता, सुबोध कुमार, विकास कुमार, रोना कुमारी, काजल कुमारी, मनोज राय, अमित साईं समेत कई लोग उपस्थित

