21 जून को NEET परीक्षा: दपू रेलवे जीएम ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए कर्मियों को किया एलर्ट

21 जून को NEET परीक्षा: दपू रेलवे जीएम ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए कर्मियों को किया एलर्ट
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:

दपू रेलवे जीएम अनिल कुमार जैन ने 21 जून को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा को लेकर विभिन्न डिवीजनों के लिए निर्देश जारी किया है। जीएम ने परीक्षा के दौरान कोचिंग ट्रेनों का परिचालन सही समय पर सुनिश्चित करने,  आवश्यकता अनुसार परीक्षार्थियों के लिए ज़रूरी संख्या में स्पेशल ट्रेनों की योजना बनाने सहित कई निर्देश जारी किए हैं। सभी डिवीजनों के DRM को व्यक्तिगत रूप से परीक्षा केंद्रों की सूची देखने और आवश्यकतानुसार स्पेशल ट्रेनों के रेक (rakes) हर तरह से तैयार और फिट रखे का निर्देश दिया है।

साथ ही शहर/कस्बे में परीक्षा केंद्रों वाले सभी स्टेशनों पर हेल्प बूथ बनाने का निर्देश दिया है, जहां जानकार स्टाफ़,  परीक्षार्थियों को आने और जाने में मदद करेंगे। हेल्प बूथ पर परीक्षा केंद्रों की सूची उपलब्ध रखने, ज़रूरी संख्या में RPF स्टाफ़ और स्काउट्स एंड गाइड्स भी तैनात रखने की बात भी स्पष्ट की गई‌ है। परीक्षा के बाद शाम के समय भीड़ को संभालने के लिए विशेष इंतज़ाम सुनिश्चित करने को कहा गया है।

महाप्रबंधक ने परीक्षा के दिन ट्रैफ़िक के सुचारू प्रवाह के लिए व्यस्त LC गेटों की निगरानी करने तथा LC गेटों पर RPF स्टाफ़ भी तैनात करने का भी निर्देश दिया है। सभी डिवीजनों द्वारा स्टेशनों और ट्रेनों में सभी बुनियादी सुविधाओं, जैसे पानी की पर्याप्त उपलब्धता, सफ़ाई, लाइट और पंखों का चलना, सही घोषणाएँ आदि, को सुनिश्चित करने की बात कही है। साथ ही संबंधित राज्य अधिकारियों के साथ करीबी तालमेल बनाए रखने का भी निर्देश दिया है। निर्देश में तूफ़ानी मौसम के कारण OHE की किसी भी खराबी को ठीक करने के लिए परीक्षा से एक दिन पहले स्टाफ़ के साथ टावर वैगन तैयार रखने का निर्देश दिया है। वहीं, डिवीजन को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि इस दौरान S&T की खराबी या केबल कटने की कोई घटना न हो। किसी भी खराबी पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए S&T स्टाफ़ को तैयार रखा जाए।

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *