चास रजिस्ट्री ऑफिस में शॉर्ट सर्किट के बाद ठप है रजिस्ट्री का कामकाज

चास रजिस्ट्री ऑफिस में शॉर्ट सर्किट के बाद ठप है रजिस्ट्री का कामकाज
इस खबर को शेयर करें...
Bokaro:
बोकारो जिले के चास अनुमंडल कार्यालय स्थित रजिस्ट्री ऑफिस में शॉर्ट सर्किट होने के बाद से जमीन की खरीद-बिक्री का काम ठप पड़ा हुआ है। शॉर्ट सर्किट के कारण वायरिंग सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद से जमीन रजिस्ट्री का पूरा कामकाज ठप पड़ा हुआ है। गुरुवार दिन भर रजिस्ट्री का काम नहीं होने से आम जनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, रजिस्ट्री से राज्य सरकार को प्राप्त होने वाले राजस्व का नुकसान हुआ।
जमीन की खरीद-बिक्री करने रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों ने बताया कि कार्यालय की बिजली व्यवस्था बेहद जर्जर स्थिति में है। इस शॉर्ट सर्किट से प्रतीत होता है कि भवन निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा जो तार बिछाएं गए हैं, उन तारो की गुणवत्ता कमजोर किस्म की रही होगा। काम में लापरवाही बरती गई होगी। जिसका खामियाजा आम जनता झेलने को विवश हैं। लोगों का कहना है कि समय रहते इस व्यवस्था को बेहतर किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना का दुबारा न हो। हर दिन कार्यालय में बड़ी संख्या में लोग आते हैं। कर्मचारी के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी रहता है। ऐसे में एक लापरवाही बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।
वहीं, चास के एसडीएम ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हुआ है। हालांकि, किसी प्रकार की बड़ी क्षति नहीं हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही खराबी को दूर कर लिया जाएगा और रजिस्ट्री कार्य पुनः सुचारू रूप से आरंभ हो जाएगा‌।

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *