पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने प्रशासन से लगाई गुहार

पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने प्रशासन से लगाई गुहार
इस खबर को शेयर करें...
Bokaro:
 धनबाद जिले के तारगा, पोस्ट खरखरी (मुहुदा) निवासी रीता कुमारी चास महिला थाना में अपने उमेश बाउरी (पिता– मुटुक बाउरी) के खिलाफ मामला करने का आरोप लगाया. पीड़िता का ससुराल पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र के चौरा बस्ती में है। महिला ने बताया कि पति शराब के नशे में हो या सामान्य स्थिति में हो, हमेशा मारपीट करता है। पारिवारिक स्तर पर भी महिला के पति को समझाने का कई बार प्रयास किया गया। लेकिन अभी तक उसके द्वारा मारपीट का सिलसिला जारी रहा। मजबूरन थाना में शिकायत देनी पड़ी।
कहा कि पति द्वारा पीड़िता को मारपीट करने पर सास और ससुर द्वारा कोई विरोध नहीं किया जाता है। यहां तक कि सास-ससुर भी मुझे ही चुप रहने को बोलते है। कहा कि मैं सिर्फ इतना चाहती हूं कि शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में अपने ससुराल में रह सकूं।
वहीं, चास महिला थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता का आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को बुलाकर परामर्श के माध्यम से समाधान का प्रयास किया जाएगा, साथ ही आरोपी को नशे से दूर रहने की भी सख्त हिदायत दी जाएगी।

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *