नशे से दूरी का संदेश, बोकारो स्टेशन पर जागरूकता अभियान आयोजित

नशे से दूरी का संदेश, बोकारो स्टेशन पर जागरूकता अभियान आयोजित
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro :
शुक्रवार को बोकारो रेलवे स्टेशन परिसर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी निकालकर यात्रियों, स्थानीय नागरिकों और रेलवे कर्मचारियों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
अभियान के दौरान लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और बताया गया कि यह कैसे व्यक्ति, परिवार और समाज को प्रभावित करता है। प्रभात फेरी के माध्यम से स्टेशन परिसर में घूम-घूमकर जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में शामिल लोगों ने एक स्वर में नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। सभी ने यह भी तय किया कि वे अपने-अपने स्तर पर लोगों को जागरूक कर इस मुहिम को आगे बढ़ाएंगे, ताकि समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाया जा सके।
इस मौके पर स्टेशन प्रबंधन और रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों के साथ-साथ वाणिज्यिक विभाग के कर्मियों ने भी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *