बोकारो में 18–27 अगस्त तक NTPC नेशनल रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट

बोकारो में 18–27 अगस्त तक NTPC नेशनल रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:
शुक्रवार को जिले के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई कि भारतीय तीरंदाजी संघ (AAI) ने ‘2nd NTPC नेशनल रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट’ की मेजबानी इस बार बोकारो जिला तीरंदाजी संघ को सौंपी है। यह प्रतियोगिता 18 से 27 अगस्त 2026 तक मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में आयोजित होगी।
आयोजन में देशभर से 700 से अधिक तीरंदाज, कोच व तकनीकी पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। इसमें सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी भाग लेंगे।
संघ के अध्यक्ष डॉ. लंबोदर महतो ने इसे बोकारो के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि इस आयोजन से जिले की खेल पहचान राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट का पहला आयोजन जयपुर में हुआ था, जबकि दूसरा आयोजन बोकारो को मिला है।
वहीं, आयोजन की तैयारियों को लेकर सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की गई तथा स्टेडियम का निरीक्षण किया जाएगा।
संघ की सचिव एंजेला सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता से स्थानीय खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिलेगा और जिले में खेल का माहौल और बेहतर होगा।

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *