बोकारो के शिक्षक ने बढ़ाया मान, नशा विरोधी अभियान में मिला राज्यस्तरीय सम्मान

बोकारो के शिक्षक ने बढ़ाया मान, नशा विरोधी अभियान में मिला राज्यस्तरीय सम्मान
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:
निषिद्ध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजधानी रांची के डोरंडा स्थित शौर्य सभागार में आयोजित हुआ, जहां राज्य के विभिन्न विभागों से चयनित प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
इसी कड़ी में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, जमशेदपुर के व्याख्याता ब्रजेंद्र कुमार को भी उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
गौरतलब है कि ब्रजेंद्र कुमार मूल रूप से बोकारो के सेक्टर-3 के निवासी हैं और पूर्व में बोकारो महिला पॉलिटेक्निक में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके इस सम्मान से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *