दामोदर नदी हादसा: दूसरे छात्र का शव बुधवार सुबह बरामद, स्थानीय गोताखोरों ने दिखाई बहादुरी
Bokaro:
दामोदर नदी के बरवाघाट में कल नहाने के दौरान डूबे दूसरे छात्र सूर्यकांत उर्फ सन्नी (एलएच निवासी) का शव आज तड़के बरामद कर लिया गया। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद से ही स्थानीय गोताखोरों की टीम लगातार छात्र की तलाश में जुटी हुई थी। पंचोरा के गोताखोरों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए बिना किसी प्रशासनिक सहायता के पूरी रात नदी में खोज अभियान चलाया। उनके अथक प्रयासों का ही परिणाम रहा कि आज सुबह करीब 4 बजे गहरे पानी से शव को बाहर निकालने में सफलता मिली।
स्थानीय लोगों ने गोताखोरों के इस साहस और समर्पण की सराहना की है। वहीं, इस पूरे मामले में प्रशासन और सरकार की भूमिका पर सवाल भी उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि समय पर पर्याप्त मदद और संसाधन उपलब्ध कराए जाते तो राहत कार्य और तेजी से हो सकता था।
घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
![]()

