कसमार में पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, लोगों ने याद किए उनके योगदान
Bokaro:
कसमार हाई स्कूल चौक स्थित बजरंग बली मंदिर परिसर में बुधवार सुबह पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
सभा को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त डीएसपी सूर्य भूषण शर्मा ने कहा कि माधवलाल सिंह ने चार बार विधायक और एक बार मंत्री रहते हुए भी सादगी और ईमानदारी का जीवन जिया। उन्होंने धार्मिक न्यास बोर्ड के चेयरमैन के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया और हमेशा गरीबों एवं जरूरतमंदों की सेवा में जुटे रहे। यही कारण है कि वे आम जनता के हक और अधिकार के लिए लगातार संघर्ष करते रहे और एक ईमानदार जननेता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई।
समाजसेवी सूरज जायसवाल ने कहा कि माधव बाबू का जीवन जनसेवा के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि उनके योगदान को देखते हुए उन्हें विशेष सम्मान एवं पुरस्कार से नवाजा जाए, साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर भी उन्हें उचित मान्यता मिले।
इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की सराहना करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क समेत विभिन्न विकास कार्यों में उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त डीएसपी सूर्य भूषण शर्मा, भाकपा माले नेता शकुर अंसारी, समाजसेवी सूरज जायसवाल, पूर्व मुखिया सिकंदर कपरदार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रमेश चंद्र महाराज, आजसू नेता करण ओहदार सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।

![]()