जरीडीह में दिनदहाड़े फायरिंग, एक घायल, जिंदा कारतूस के साथ देशी पिस्टल बरामद 

जरीडीह में दिनदहाड़े फायरिंग, एक घायल, जिंदा कारतूस के साथ देशी पिस्टल बरामद 
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro: 
जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े हुई मारपीट और हवाई फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब दोपहर 12 बजे टांड़ बालीडीह स्थित गायत्री नगर में नित्यानन्द मेडिकल स्टोर के समीप अज्ञात अपराधियों द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया तथा दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग की गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया, वहीं कुछ दूरी पर एक देशी पिस्टल भी मिली, जिसमें एक जिंदा गोली लोडेड है। इसके अलावा अपराधियों द्वारा लेकर भागी गई वादी की कार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। घायल व्यक्ति की पहचान अमित कुमार पाण्डेय (पिता स्व. शम्भू पाण्डेय), निवासी गायत्री नगर, बालीडीह के रूप में हुई है। उन्हें तत्काल रेफरल अस्पताल, जैनामोड़ में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस ने उनका फर्दबयान दर्ज किया।
पीड़ित के बयान के आधार पर जरीडीह थाना कांड संख्या 76/2026, दिनांक 20.05.2026 के तहत तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों में मिथिलेश पाण्डेय उर्फ किशोर पाण्डेय, नित्यानन्द पाण्डेय (दोनों निवासी गायत्री नगर, जरीडीह) तथा शुभम राय (निवासी बालीडीह विशनपुर, दुर्गा मंदिर के सामने) के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद से क्षेत्र में भय का माहौल है, वहीं पुलिस प्रशासन ने लोगों को आश्वस्त किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *