मजदूरों की छंटनी के विरोध में क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ का आक्रोश प्रदर्शन

मजदूरों की छंटनी के विरोध में क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ का आक्रोश प्रदर्शन
इस खबर को शेयर करें...

 

Bokaro:

गुरुवार के दिन बोकारो इस्पात संयंत्र के कोक-ओवन में ठेका मजदूरों की 40% छंटनी, ग्रेडिंग सिस्टम और प्रबंधन की नीतियों के विरोध में क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ (हिन्द मजदूर सभा) के बैनर तले जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया गया। मजदूरों का बड़ा जुलूस मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचकर सभा में बदल गया।
संघ के महामंत्री राजेंद्र सिंह स्वास्थ्य कारणों से उपस्थित नहीं थे, लेकिन उन्होंने वर्चुअल संदेश के जरिए मजदूरों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह मजदूर विरोधी नीति है और अब संघर्ष तेज किया जाएगा।
उन्होंने वेतन में देरी, असुरक्षित कार्य माहौल, जबरन स्किल्ड काम कराने और प्रबंधन की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए। साथ ही चेतावनी दी कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो मजदूर काम ठप करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।
प्रदर्शन को सफल बनाने में कई मजदूर नेताओं की सक्रिय भूमिका रही।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *