डीसी बोकारो ने लिया जियाडा क्षेत्रीय निदेशक बोकारो प्रक्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार
Bokaro:
सोमवार को उपायुक्त बोकारो अजय नाथ झा ने झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (जियाडा), बोकारो प्रक्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। प्रभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने *जियाडा कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक कर औद्योगिक विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की।
क्षेत्रीय निदेशक ने कहा कि जिले में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए बेहतर आधारभूत संरचना एवं निवेशकों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं के समाधान तथा पारदर्शिता के साथ कार्य करने* का निर्देश दिया।
उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को उद्योगों के साथ नियमित संवाद बनाकर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में जियाडा के क्षेत्रीय उप निदेशक मनोज कुमार, सहायक विकास पदाधिकारी श्री सन्नी कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने वर्तमान परियोजनाओं, लंबित मामलों एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी।
![]()

