थाना के समीप अपहरण की कोशिश, परिजनों ने थाना को सूचना दी, जांच में जुटी पुलिस 

थाना के समीप अपहरण की कोशिश, परिजनों ने थाना को सूचना दी, जांच में जुटी पुलिस 
इस खबर को शेयर करें...

 

Bokaro:
एनएच-32 स्थित चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अपहरण का प्रयास का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार की संध्या करीब 6:30 बजे की है। जिस 16 वर्षीय युवक के अपहरण का प्रयास किया गया, वो मुफस्सिल थाना के पीछे कालापत्थर स्थित नगर निगम सोसाइटी निवासी संजीव कुमार सिन्हा का पुत्र है। सर्वज्ञा सिन्हा चास से ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान थाना के समीप घात लगाए बैठे ब्लैक कलर के चारपहिया वाहन में सवार कुछ अज्ञात लोगों ने उसे जबरन उठाने की कोशिश की। हालांकि वह किसी तरह उनके चंगुल से बचकर सुरक्षित घर पहुंच गया।

घटना के बाद से किशोर काफी सहमा हुआ है। अपने बचाव में प्रयास के दौरान युवक के हाथ में चोट भी लगी। इस बाबत परिजनों ने मामले की लिखित शिकायत स्थानीय प्रशासन को देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित के पिता ने पुलिस से जल्द जांच कर आरोपियों की पहचान करते हुए गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की अपील की है। इधर, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच आरंभ कर दी है। बता दें कि युवक 10वीं का छात्र है।

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *