तुपकाडीह में बरसों पुराना बरगद का पेड़ जड़ समेत गिरा जैनामोड़ फुसरो मेनरोड जाम

तुपकाडीह में बरसों पुराना बरगद का पेड़ जड़ समेत गिरा जैनामोड़ फुसरो मेनरोड जाम
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:
बुधवार को अपराह्न में आये तेज रफ्तार आंधी तूफान के कारण तुपकाडीह खुटरी पंचायत के ठाकुरटांड मेनरोड के किनारे पर स्तिथ बरसों पुराना बरगद का पेड़ जड़ से उखड़ कर मेनरोड में गिर गया। पेड़ गिरने के कारण जैनामोड़ फुसरो रोड जाम हो गया है। दोनों तरफ से वाहनों की कतार लग गई है। स्थानीय लोगों ने जरीडीह थाना पुलिस और वन विभाग को पेड़ गिरने की सुचना देने के बाद भी रोड से पेड़ को हटाने की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। हाई टेंसन तार आपस में फंस गए हैं। तांतरी , कनारी , कुंडोरी , मानगो आदि पंचायतों में भी आंधी तूफान और पानी ने भारी क्षति पहुंचाई है। कई विवाह के पंडाल भी ध्वस्त हो गए।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *