हाइवा से कई बिजली पोल क्षतिग्रस्त: बिजली-पानी की किल्लत ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
Bokaro:
बोकारो नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत तालगाड़िया मोड़ के समीप स्थित वास्तु विहार फेस-4 में बीती शाम एक बड़ा हादसा टल गया। इस क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से हाइवा से मिट्टी गिराने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार शाम बिजली के खंभे से झूलते तार हाइवा की लपेट में आ गया। घटना से अनजान चालक हाइवा को आगे बढ़ाता चला गया, जिस कारण करीब 4-5 बिजली का खंभा तार सहित जमीन पर गिर पड़ा। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चौपट हो गई।
एक हजार से अधिक लोगों का जीवन हुआ प्रभावित – बिजली के खंभे और तार गिरने के कारण इस क्षेत्र में बिजली संकट उत्पन्न हो गई है। लोगों ने जैसे-तैसे बिना बिजली की रात काटी। बुधवार सुबह तक इस अव्यवस्था को सुचारू करने के लिए कोई कदय नहीं उठाया गया था, जिसके कारण लोगों में नाराजगी है। करीब 500 मकानों में रहने वाले लगभग डेढ़ हजार लोगों बिजली संकट से जूझने को मजबूर हैं।
स्थानीय निवासी राजेश चौधरी
बिजली आपूर्ति बाधित होने से बढ़ जलसंकट – स्थानीय लोगों ने कहा कि रात भर बजली नदारत रही। विभाग की सुस्त चाल के कारण बुधवार सुबह से लोगों के घरों में जलसंकट उत्पन्न हो गया। बिजली विभाग जल्द से जल्द डैमेज कंट्रोल करें। जिससे की लोगों को राहत मिले। साथ ही लोगों ने इस क्षेत्र में बड़े/भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग उठाई।
15 घंटे बाद बिजली विभाग सक्रिय – बिजली विभाग की टीम बुधवार को करीब 10 बजे पहुंची। इसके साथ ही बिजली के खंभे व तारों को फिर से सुव्यवस्थित करने का काम आरंभ हो गया। हालांकि यह काम कितनी देर में लोगों को राहत दिलाने में कामयाबी मिलेगी। इसके बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
![]()


