एसपी के आदेश पर बालीडीह थाना इंस्पेक्टर ने चलाया वाहन जांच अभियान

एसपी के आदेश पर बालीडीह थाना इंस्पेक्टर ने चलाया वाहन जांच अभियान
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:

बोकारो पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर सोमवार को बालीडीह थाना इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने सोमवार को रेलवे फाटक के निकट एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को हेलमेट पहनने सहित अन्य यातायात नियमों का पालन करने का सख्त हिदायत दिया। उन्होंने वाहन जांच अभियान के क्रम में सड़क पर चल रहे छोटी बड़ी सभी गाड़ियों के डिक्की सहित अन्य चीजों की जांच की। उन्होंने कहा कि जिंदगी को खतरे में डाल बिना सीट बेल्ट व बिना हेलमेट लगाए सफर करना खुद की जान खतरे में डालना होता है। प्रशासन के द्वारा लगातार सख्ती का असर यह है कि हेलमेट व सीट बेल्ट पहनने वालों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *