भंडारीदह रेलवे ट्रैक पर युवती का शव मिलने से सनसनी

भंडारीदह रेलवे ट्रैक पर युवती का शव मिलने से सनसनी
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:

1 जून को बोकारो जिले में चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के भंडारीदह रेलवे ट्रैक से एक युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान सोनी कुमारी (लगभग 20 वर्ष), निवासी घटियारी गोसाईडीह, थाना चंद्रपुरा के रूप में की गई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और अक्सर अवसाद में रहती थी।
रेल पुलिस ने बताया कि चंद्रपुरा जंक्शन के पास पोल संख्या 16/31 के निकट दूसरी लाइन से शव बरामद हुआ। मृतका ने आसमानी रंग की फुल बाजू की शर्ट और गहरे नीले रंग की पैंट पहन रखी थी।
प्राथमिक आशंका है कि युवती की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चास सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *