अंतिम संस्कार में गए रेलकर्मी के बंद क्वार्टर को बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति चोरी
Bokaro:
बालीडीह थाना क्षेत्र में चोरों ने बंद पड़े एक रेलवे क्वार्टर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। क्वार्टर संख्या DS/III/38-F में रहने वाले रेलवे गार्ड प्रदीप कुमार भौमिक अपने पिता के निधन के कारण परिवार सहित कोलकाता गए हुए थे, इसी दौरान अपराधियों ने मौके का फायदा उठाया।
मिली जानकारी के अनुसार, 18 मई को पिता के देहांत की सूचना मिलने पर पूरा परिवार कोलकाता चला गया था। इसी बीच शुक्रवार को पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही भौमिक वापस लौटे और देखा कि मुख्य दरवाजे का इंटरलॉक, अलमारी और गोदरेज का ताला टूटा हुआ है।
चोर घर से सोने के जेवरात, एक कैमरा और करीब 28 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना को लेकर दी गई शिकायत में बताया गया है कि सीसीटीवी फुटेज में देर रात करीब 12:40 बजे दो संदिग्ध युवक चेहरा ढककर परिसर में घूमते दिखाई दिए। बदमाशों ने पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की।

इतना ही नहीं, उसी रात चोरों ने सामने स्थित एक अन्य बंद क्वार्टर का ताला तोड़कर वहां भी चोरी की घटना को अंजाम दिया। उस क्वार्टर के लोग भी किसी पारिवारिक समारोह में बाहर गए हुए थे।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
![]()