फायरिंग व अपहरण के प्रयास का मुख्य आरोपी को जारीडीह पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा 

फायरिंग व अपहरण के प्रयास का मुख्य आरोपी को जारीडीह पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा 
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:
जरीडीह थाना पुलिस ने मंगलवार को अवैध हथियार से फायरिंग व अपहरण के मामले में दर्ज मुख्य आरोपी मिथिलेश पाण्डेय उर्फ किशोर पाण्डेय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि 20 मई 2026 को थाना क्षेत्र के टाँड बालीडीह पंचायत अंतर्गत गायत्री नगर स्थित नित्यानन्द मेडिकल स्टोर के समीप हुई मारपीट, हवाई फायरिंग और अपहरण के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
उन्होंने बताया कि इस घटना में तीन आरोपी मिथलेश पांडेय उर्फ किशोर पांडेय, नित्यानन्द पाण्डेय (दोनों गायत्री नगर, जरीडीह) एवं शुभम राय (दुर्गा मंदिर के सामने, बालीडीह) पर वादी अमित कुमार पाण्डेय ने पैसे के लेन-देन में वापस लौटाने की बजाय डराने-धमकाने की नीयत से मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है, जबकि दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
कहा कि वादी अमित कुमार पाण्डेय (33 वर्ष) को पैसे के लेन-देन के विवाद में बुलाया गया था। आरोपियों ने पैसे लौटाने के बजाय उन्हें डराने-धमकाने की नीयत से मारपीट कर घायल कर दिया तथा अवैध देशी पिस्तौल से हवाई फायरिंग करते हुए अपहरण का प्रयास किया।
घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर थाना प्रभारी जरीडीह के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के मुख्य आरोपी मिथिलेश पाण्डेय उर्फ किशोर पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
अपराधिक इतिहास :
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध जरीडीह, पेटरवार एवं बालीडीह थाना में पूर्व से कई मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, लूट, रंगदारी एवं अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं।
छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मी :
पु.अ.नि. बिपिन चन्द्र महतो (थाना प्रभारी, जरीडीह), पु.अ.नि. दशरथ कुमार दास, पु.अ.नि. जितेंद्र कुमार यादव (बालीडीह), स.अ.नि. आनंद ठाकुर, स.अ.नि. रामेश्वर महतो सहित जरीडीह थाना का सशस्त्र बल शामिल रहा।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *