24 घंटे से युवक लापता, पुल के पास कपड़े और बाइक मिलने से बढ़ी चिंता
Bokaro:
चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के भंडारीदह आवासीय कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय विकास कुमार सिंह पिछले 24 घंटे से लापता हैं। बताया जा रहा है कि वे 30 मई की दोपहर घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। उनका मोबाइल फोन भी बंद बताया जा रहा है, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
परिवार के लोगों ने बताया कि उन्होंने विकास की तलाश हर संभावित स्थान पर की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर विकास के कपड़े और उनकी मोटरसाइकिल राजाबेड़ा रेलवे पुल के समीप लावारिस हालत में बरामद हुई। इस घटना के बाद परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने चंद्रपुरा थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि मामले में प्रारंभिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, साथ ही मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी छानबीन की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की पुष्टि कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, परिजनों और स्थानीय लोगों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को विकास के बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस या परिवार को सूचित करें।

![]()