बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का फोकस, कार्यकर्ताओं को मिला संगठन मजबूत करने का मंत्र

बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का फोकस, कार्यकर्ताओं को मिला संगठन मजबूत करने का मंत्र
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:
बालीडीह दक्षिणी मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पिछले कुछ समय से संगठनात्मक सुस्ती और निराशा का माहौल देखने को मिल रहा था, लेकिन सोमवार को आयोजित संगठनात्मक बैठक ने इस स्थिति को पूरी तरह बदल दिया। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और जोश साफ तौर पर नजर आने लगा।
मंडल अध्यक्ष अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में शक्तिकेंद्र प्रभारियों और मंडल पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता अभियान और जनसंपर्क को लेकर गंभीर चर्चा की गई, जिससे कार्यकर्ताओं को एक स्पष्ट दिशा मिली।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी सतनारायण सिंह मौजूद रहे। पूर्व विधायक विरंची नारायण ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
राकेश प्रसाद ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकते हुए कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने हर बूथ को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि अब समय है कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं।
पूर्व विधायक विरंची नारायण ने भी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर से ही तय होती है। उन्होंने युवाओं और महिलाओं को जोड़ने तथा नियमित सक्रियता बनाए रखने पर जोर दिया।
जिला प्रभारी सतनारायण सिंह ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ काम करने की प्रेरणा दी।
बैठक के अंत में मंडल अध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा कि अब कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटेंगे। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं के बीच जो उत्साह और सक्रियता देखने को मिली, वह आने वाले दिनों में संगठन के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।
बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें राम विनय ठाकुर, नीरज साह, मुकेश चौधरी, रेशु सिन्हा, मुकुंद नायक, कुणाल किशोर शर्मा, रीना एक्का, विमल कुमार कौशल, सुदाम महतो, मिंटू चकबत्ती, राहुल वर्मा, उत्तम नियोगी और शुभम सिंह प्रमुख रूप से शामिल थे।

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *