वेल्लोर इलाज कराने गए गृहस्वामी, घर में हो गई चोरी

वेल्लोर इलाज कराने गए गृहस्वामी, घर में हो गई चोरी
इस खबर को शेयर करें...

 

Bokaro:
चीरा चास थाना क्षेत्र के तालगाड़िया मोड़ के समीप गांधा जोड़ निवासी विजय कुमार मिश्रा के बंद घर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामी पिछले करीब तीन महीनों से इलाज के लिए वेल्लोर गए हुए हैं, जिसका फायदा उठाकर बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से घर को निशाना बनाया।
जानकारी के अनुसार 14 जून की रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसते ही पूरे घर को खंगाल डाला। चोर टीवी, इंडक्शन, इनवर्टर, महंगे कपड़े, जेवरात और नकदी समेत करीब 4 से 5 लाख रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए।


घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब गृहस्वामी के बड़े भाई शिव नारायण मिश्रा सुबह अपने घर से गाय बांधने के लिए बगल वाले घर पहुंचे। मुख्य दरवाजा खुला देख उन्हें पहले लगा कि घर में कोई आया होगा, लेकिन आवाज देने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो अंदर जाकर देखा—हर कमरा खुला था और सामान बिखरा पड़ा था।
तुरंत उन्होंने विजय कुमार मिश्रा को फोन कर सूचना दी, जिसके बाद चीरा चास थाना पुलिस को भी खबर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि अलमारी, लॉकर और बक्से टूटे पड़े थे, जरूरी दस्तावेज के साथ कई कीमती सामान गायब थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *