बोकारो जिला कबड्डी टीम घोषित, आज से शुरू होगी राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप
Bokaro:
13वीं झारखंड राज्य कबड्डी चैम्पियनशिप का आयोजन 5 से 7 जून तक धनबाद स्थित डॉ. जेके सिन्हा मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल ऑफ लर्निंग में किया जाएगा। इस तीन दिवसीय अंतर जिला प्रतियोगिता में बोकारो जिला की बालक एवं बालिका टीम भी हिस्सा लेगी।
यह जानकारी बोकारो जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव मनोज कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गुरुवार को बालक और बालिका टीम की घोषणा कर दी गई।
टीम घोषणा के उपरांत आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. संघमिता सिंह ने सभी खिलाड़ियों को जर्सी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने की अपील की।
बालक टीम के खिलाड़ी: अमित कुमार, भागीरथ किस्कु, आयुष कुमार, नीरज किस्कु, शैंपी कुमार, मोहित राज, प्रिंस कुमार, निखिल कुमार, राजेश कुमार, प्रीतम कुमार एवं मोहित कुमार। टीम मैनेजर के रूप में अमित कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।
बालिका टीम के खिलाड़ी: आरती कुमारी, आकांक्षा तिवारी, उमा कुमारी, ईशा कुमारी, नंदनी कुमारी, परिमिता कुमारी, सलोनी कुमारी, खुशी कुमारी, टीशा कुमारी, आशा कुमारी एवं पूनम कुमारी। टीम मैनेजर के रूप में सुनीता शर्मा को नियुक्त किया गया है।

